अंबेडकर नगर, जुलाई 25 -- अम्बेडकरनगर। जिला अस्पताल के बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान ने जिले के वन स्टॉप सेन्टर एवं जिला कारागार का भी निरीक्षण किया। जेल में पौधरोपण किया। साथ ही जिला जेल में दो पावरलूम का औपचारिक उद्घाटन किया। बाद में सर्किट हाउस में विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही जन सुनवाई की। 18 महिलाओं की समस्या सुनी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने अफसरों को महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दिए। बाद में बाल सेवा योजना के तहत कोरोना के लाभार्थियों को लेपटॉप, निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र वितरित दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...