कोडरमा, अप्रैल 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। रांची के मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक आयोजित महिला आक्रोश रैली में कोडरमा जिला की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कोडरमा जिला अध्यक्ष अनुप जोशी के नेतृत्व में लगभग 250 कार्यकर्ता 37 गाड़ियों के काफिले के साथ रैली में शामिल हुए। रैली में महिलाओं ने महिला बिल पास नहीं होने को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही, जिससे रैली का माहौल पूरी तरह आंदोलनात्मक बना रहा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए महिला बिल का पारित होना बेहद आवश्यक है। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की हुंकार उन्होंने कहा कि महिलाओ...