महिला अस्पताल से 8 और बेस से 9 डॉक्टरों का तबादला
हल्द्वानी, जुलाई 1 -- हल्द्वानी। राजकीय महिला अस्पताल और बेस अस्पताल हल्द्वानी में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक साथ कई वरिष्ठ डॉक्टरों के तबादले के आदेश जारी हुए। राजकीय महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ऊषा जंगपांगी समेत 8 डॉक्टरों और बेस अस्पताल से नौ डॉक्टरों का स्थानांतरण कर दिया गया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों के हटाए जाने से दोनों बड़े अस्पतालों की व्यवस्थाएं चरमराने का खतरा पैदा हो गया है। तबादला रुकवाने के लिए कई डॉक्टरों ने मंत्रियों और रसूखदार नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। हालांकि जानकारों का मानना है कि शासन द्वारा जारी इस लिस्ट में कई फेरबदल होंगे। यह भी पढ़ें- National Doctors Day 2026: अपनों की बेरुखी के बीच पहाड़ का दिल जीत रहे मैदान के डॉक्टरमहिला अस्पताल में केवल तीन विशेषज्ञ बचे शहर के बीचों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.