बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती। जिले में संदिग्ध मीजल्स का एक मरीज मिला है। पुष्टि के लिए विभाग ने मरीज का स्वाब सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। फिलहाल, एहतियातन विभाग ने पीड़ित के घर टीम भेज कर निरोधात्मक कार्रवाई करवाई है। जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में जांच के लिए आए नौ माह के बच्चे में मीजल्स के लक्षण दिखे थे। नगरीय क्षेत्र के पिकौरा बक्स रौतापार चमन वाटिका निवासी एक परिवार आठ अप्रैल को बच्चे को लेकर जिला महिला अस्पताल में जांच को पहुंचा था।बच्चे के शरीर में फीवर के साथ लाल चक्कता दिखा तो डॉक्टर आश्चर्य में पड़ गए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज शुक्ल ने संदिग्ध केस मानते हुए रिपोर्ट किया। सीएमओ कार्यालय को इसकी सूचना दी गई। नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि मोहल्ले में टीम भेजी गई है। स्वाब सैंपल लिया गया है। जांच के लिए केजीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.