सीतापुर, मई 5 -- सीतापुर, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को भले ही स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाएं देने के बड़े दावे किए जा रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। मंगलवार को महिला अस्पताल की सुविधाओं को लेकर पड़ताल की गई तो कई बदइंतजामियां सामने आई हैं। सबसे बड़ी दिक्कतें पैथालॉजी और अल्ट्रा सांउड केंद्र भवन में देखने को मिलीं। इस शिद्दत की गर्मी में कई पंखे बंद और कुछ पंखे गायब मिले। हवा की बेहतर व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं को गर्मी में पसीना-पसीना होना पड़ जाता है। यहां जांच के लिए हर रोज करीब 100 महिलाएं आती हैं। काफी भीड़ होने के कारण महिलाओं को गर्मी सताती है। बारी का इंतजार करने में महिलाओं को यहां काफी देर तक रूकना पड़ता है। ऐसे में पर्याप्ता हवा की व्यवस्था नहीं होने से महिलाएं अक्सर परेशान होती ...