गाज़ियाबाद, मई 7 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। महिला अस्पताल में भीड़ प्रबंधन के लिहाज से जन्म मृत्यु की खिड़की को स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर अस्पताल के पिछले दरवाजे की तरफ जन्म मृत्यु काउंटर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। मौजूदा समय में जन्म-मृत्यु काउंटर इमरजेंसी पंजीकरण कक्ष के सामने संचालित हो रहा है। अस्पताल प्रशासन ने लगातार मिल रही शिकायतों और अव्यवस्था को देखते हुए काउंटर को अलग स्थान पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि पिछले शीशे के गेट के बराबर में जन्म मृत्यु काउंटर को तैयार कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- डाकघर में आधार कार्ड का एक और काउंटर खुलेगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.