महिला अस्पताल में ऑपरेशन उपकरणों का अभाव
कन्नौज, मई 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। शहर के 50 शैय्या मैटरनिटी विंग (महिला अस्पताल) को संचालित हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन यहां ऑपरेशन थिएटर से संबंधित जरूरी उपकरणों का अभाव बना हुआ है। उपकरणों की कमी के कारण यहां आने वाली महिला मरीजों को आपरेशन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इससे मरीजों को मजबूर होकर निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। महिला अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ.निधि गोयल तथा सर्जन डॉ.ज्योति की तैनाती पहले से है। चिकित्सकों की उपलब्धता के बावजूद ऑपरेशन थिएटर में उपयोग होने वाले आवश्यक उपकरण न होने से ऑपरेशन शुरू नहीं हो पा रहे हैं। अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को जटिल स्थिति होने पर दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर करना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.