हरदोई, जून 17 -- हरदोई। जिला महिला अस्पताल में बुधवार को आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने हिस्सा लिया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई अव्यवस्थाएं मिलीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा...