गोंडा, फरवरी 12 -- गोण्डा, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल की व्यवस्था के लिए आशा बहुएं चुनौती बन गई हैं। बाहर से जांच कराने के साथ ही दवा खरीदवाने में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए उंगली उठ रही है। तंग आकर सीएमएस ने सीएमओ को पत्र भी लिखा है, जिसको लेकर कार्यवाही भी की जा रही है। बताया जाता है कि संबंधित आशाओं से स्पष्टीकरण लेने के लिए अधीक्षकों को लिखा गया है। जिला महिला अस्पताल में आए दिन आशाओं व कर्मचारियों के बीच रार-तकरार की खबरें आम बात हो गई है। अभी हाल ही में कर्मचारी व आशाएं आमने-सामने आ गईं थीं। यह मामला मीडिया में काफी चर्चा में रहा था। अस्पताल प्रशासन ने इसके बाद आशाओं की अस्पताल में इंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। उन्हीं आशाओं को अंदर जाने दिया जाता था जिनके साथ उनके क्षेत्र का मरीज होता था। आशाओं पर आरोप लग रहा था कि वह मरीजों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.