मुरादाबाद, मई 20 -- मुरादाबाद। मंडलीय जिला महिला अस्पताल में दो नवजात बच्चों को चोरी कर लेने की कोशिश विफल होने से अस्पताल के प्रशासन, चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ ने राहत की सांस ली। मामले में अस्पताल परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था को उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। नवजात बच्चे को चोरी करने की कोशिश में लगे एक युवक और महिला को इसी वजह से धर दबोचा गया।

सुरक्षा व्यवस्था में सुधार महिला अस्पताल में कुछ अरसा पहले तक सिर्फ पांच होमगार्ड ही सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे, जबकि, हाल ही में दस पूर्व सैनिकों को नियुक्त करके उन्हें सुरक्षा की कमान सौंपी गई। इसके अलावा, आउटसोर्सिंग कंपनी की ओर से दस सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात किए गए। बच्चा चोरी करने के संदेह में अस्पताल के वार्ड में बैठी दिखाई महिला को पूर्व सैनिक और नवजात बच्चे को उठाकर ले ...