बस्ती, मार्च 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। संयुक्त निदेशक अभियोजन के कार्यालय में गुरुवार को अभियोजन निदेशालय की ओर से तैयार विभिन्न प्रकार के अपराधों की विवेचना से संबंधित चेकलिस्ट का वितरण किया गया। यह चेकलिस्ट जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) तथा अन्य अपर जिला शासकीय अधिवक्ताओं को उपलब्ध कराई गई। संयुक्त निदेशक अभियोजन राजीव कुमार ने बताया कि निदेशालय द्वारा तैयार यह चेकलिस्ट विवेचना की गुणवत्ता सुधारने और पर्यवेक्षणीय कार्य को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। उन्होंने विशेष रूप से पाक्सो एक्ट, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, गिरोहबंद अधिनियम तथा अन्य गंभीर मामलों में पूरी निष्ठा और मजबूती से पैरवी करते हुए दोषियों को सजा दिलाने पर जोर दिया।बैठक में उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक मामलों में दोषसिद्धि सुनिश्चित करान...