हरिद्वार, मई 11 -- हरिद्वार में बढ़ते महिला अपराध, अवैध खनन और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सोमवार को जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार पर अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली की मौजूदगी और राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार हाय-हाय, महिला विरोधी सरकार नहीं चलेगी और खनन माफिया मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि डबल इंजन सरकार में उत्तराखंड जंगलराज में बदल गया है। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता प...