भदोही, दिसम्बर 10 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना परिसर में बुधवार को सीओ चमन सिंह चावड़ा ने जवानों की बैठक ली। इस दौरान महिला मिशन शक्ति के तहत महिला थाना चौरी, औराई के जवानों के साथ प्रगति की जानकारी। कहा कि सरकार की योजनाओं के बारे में आधी आबादी को लाभांवित कराएं। कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इसमें लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायतों को रजिस्ट्रर पर दर्ज करने का आदेश दिया। कहा कि कहीं पर दिक्कतें होने पर आला अफसरों से संवाद करने का काम करें, ताकि किसी प्रकार की दुश्वारियां आगे ना हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.