नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की घटना को लेकर दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर महिला सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया। मंगलवार को प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द सजा दिलाने की मांग की।पुष्पा सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, हिंसा और अपहरण जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस को महिला सुरक्षा के लिए स्पष्ट जवाबदेही तय करनी चाहिए।कांग्रेस यह भी पढ़ें- वेरिफिकेशन, CCTV और सजा; दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप वाली घटना पर क्या बोलीं किरण बेदी नेता नाजिया दानिश ने महिला अपराधो...