हापुड़, जुलाई 18 -- बहुजन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने महिलाओं एवं बेटियों के साथ लगातार बढ़ रही बलात्कार, हत्या तथा अन्य जघन्य अपराधों के विरोध में जिला मुख्यालय में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपराथों को रोकने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि बलात्कार एवं नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों के दोषियों को शीघ्र न्यायिक प्रक्रिया के बाद कठोरतम दंड, अर्थात फांसी की सजा दी जाए, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लग सकें और समाज में कानून का भय स्थापित हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच की जानकारी नियमित रूप से दी जाए, ताकि बच्चे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक हों।किसी भी अनुचित व्यवहार की पहचान कर स...