नैनीताल, मार्च 11 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर स्थित महिला अध्ययन केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय पखवाड़ा कार्यक्रम का चौथा दिन बुधवार को भी जारी रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को पॉक्सो कानून तथा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पॉक्सो एक्टिविस्ट हीरा जंगपांगी रावत ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों और बच्चों को यौन शोषण से संरक्षण से संबंधित कानूनों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। इस अवसर पर महिला अध्ययन केंद्र की संचालक डॉ. किरण तिवारी ने बताया कि इस पखवाड़ा कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और छात्रों को पॉक्सो कानून तथा महिलाओं क...