रांची, फरवरी 6 -- रांची, संवाददाता। रांची सिविल कोर्ट की महिला अधिवक्ताओं के साथ एससी-एसटी थाना प्रभारी द्वारा कथित दुर्व्यवहार और अभद्र आचरण के विरोध में गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एक दिन के लिए न्यायिक कार्य से खुद को अलग रखा। घटना से आक्रोशित वकीलों ने इसे न्यायिक गरिमा पर गंभीर प्रहार बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। दोपहर करीब डेढ़ बजे बार भवन में बार एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक बुलाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में महिला अधिवक्ता के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार पर गहरा रोष और खेद व्यक्त किया गया। इसके बाद महासचिव संजय विद्रोही के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए एससी-एसटी थाना तक प्रदर्शन किया और लगभग एक घंटे तक थाना के बाहर बैठकर नारेबाजी की। बार एसोसिएशन की ओर से राज्यपाल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.