मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- खतौली। फलावदा थाना क्षेत्र के गांव बातनौर निवासी एक महिला की शादी देवीदास में रहने वाले सीआरपीएफ के जवान के साथ हुई थी। महिला मुजफरनगर में एक अधिवक्ता है। महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि पांच महीने पहले गांव निवासी एक युवक ने रात के समय उसके फोन पर अभद्रता तो की साथ ही अश्लील फोटो वीडियो में डाल दिए। आरोपी युवक से फोटो डालने व अभद्रता करने का कारण पूछा तो उसने कहा कि अगर पुलिस में शिकायत करेगी तो ओर फोटो अपलोड कर दूंगा। अधिवक्ता ने आरोपी युवक के विरूद्व तहरीर दी जिस पर पुलिस ने आरोपी राधेश्याम निवासी बातनौर के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...