अलीगढ़, जनवरी 2 -- खैर, संवाददाता। उधार लिए गए पंद्रह लाख रुपये हड़पने और दबाव बनाने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में एसएसपी के आदेश पर एक महिला अधिवक्ता और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोफा चौकी क्षेत्र के गांव खेड़ा दयालनगर निवासी सुनील कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह के अनुसार, गांव के ही मनोज कुमार ने 5 मार्च 2025 को प्लॉट खरीदने के लिए उससे पंद्रह लाख रुपये उधार लिए थे। सुरक्षा के तौर पर मनोज ने पंद्रह लाख रुपये का एक चेक दिया था। तय समय पर रुपये वापस न करने के बावजूद आरोपी ने उक्त चेक बैंक में लगवा दिया। बैंक से जानकारी करने पर पता चला कि मनोज ने अपना खाता पहले ही बंद करा दिया था। आरोप है कि इसके बाद मनोज की बहन, जो पेशे से अधिवक्ता है, ने सुनील को अपने घर बुलाकर गाली-गलौज की और मात्र एक लाख रुपये में समझौता करने क...