प्रयागराज, मई 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करीब एक सप्ताह पहले एसआरएन अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने वाली हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता रसिका अनीश खान उर्फ रिया ने जान का खतरा बताते हुए धूमनगंज थाने में गुरुवार को तहरीर दी। रिया ने आरोप लगाया कि सुलेमसराय पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवक उनकी स्कूटी में धक्का मारकर फरार हो गए। इससे रिया खान को हल्की चोटें आई, जबकि उनकी पालतू बिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस शिकायत के आधार पर घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।अधिवक्ता रिया खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो में वह बता रही हैं कि सुबह करीब सवा नौ बजे स्कूटी से घर जा रही थीं। रास्ते में सुलेमसराय पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवक टक्कर मारकर फरार ...