प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करीब 20 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुई हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता जागृति शुक्ला की लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत गई। यह खबर आते ही एक बार फिर वकीलों और डॉक्टरों के बीच सुलग रही विवाद की चिंगारी भड़क उठी। अधिवक्ताओं ने आरोपी जूनियर डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईकोर्ट गेट पर नारेबाजी करने के साथ ही एकलव्य चौराहे के पास चक्काजाम कर दिया वहीं, दूसरी ओर जूनियर डॉक्टरों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में एसआरएन अस्पताल में चिकित्सकों ने हड़ताल कर दी। दोनों पक्षों के टकराव की वजह से शहरवासियों की एकबार फिर परेशानी बढ़ गई है。 यह भी पढ़ें- डॉक्टर को हिरासत में लेने के विरोध में एसआरएन की सभी सेवाएं ठप, मरीज लौटेहादसे का विवरण 20 मई की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से...