गुड़गांव, मार्च 8 -- गुरुग्राम। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के पैनल अधिवक्ताओं व स्टाफ सदस्यों के साथ बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मामुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश कादियान ने की। विधिक सेवा गतिविधियों में महिला अधिवक्ताओं तथा महिलाओं की ओर से निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राकेश कादियान ने कहा कि महिला अधिवक्ता विधिक सहायता मामलों के प्रभावी निस्तारण, विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन तथा समाज के कमजोर व वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से विधिक सेवा गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिल रही है। महिला अधिवक्ताओं के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते ह...