मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कचहरी में काम करने के दौरान महिला अधिवक्ताओं के यौन उत्पीड़न व परलैंगिक व्यक्तियों की शिकायत निवारण को लेकर जिला बार एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को पांच सदस्यीय आंतरिक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, प्रणव कुमार, श्वेता कुमारी, बेबी कुमारी व प्रीति कुमारी को शामिल किया गया हैं। जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया।बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि पटना उच्च न्यायालय के निबंधक के निर्देश के आलोक में लिंग संवेदीकरण, महिलाओं के यौन उत्पीड़न व परलैंगिक व्यक्तियों की शिकायत के निवारण के लिए कमेटी गठित की गयी है। इसका उद्देश्य महिला अधिवक्ताओं को लैंगिक उत्पीड़न से बचान...