सिद्धार्थ, अक्टूबर 5 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बर्डपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर छह के पंचायत भवन में महिला सशक्तीकरण और बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कपिलवस्तु थाने की मिशन शक्ति टीम ने आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी। मिशन शक्ति प्रभारी एसआई रविन्द्र यादव और सुमेर यादव ने महिलाओं को विभिन्न परिस्थितियों में पुलिस सहायता लेने व उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने किसी भी तरह की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहने की बजाय तत्काल सहायता लेने की अपील की।मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के खंड समन्वयक राम शंकर ने बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्र...