लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मिशन शक्ति के 5वें चरण के तहत शनिवार को प्रदेश भर में महिला अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मोबाइल वैन, स्टॉल और कैंप लगाकर महिला कल्याण विभाग गांव-गांव यह अभियान चलाएगा। महिला कल्याण विभाग की निदेशक वंदना वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जिला, ब्लॉक व ग्राम स्तर पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। घरेलू हिंसा, सुरक्षा अधिकारों, वन स्टॉप सेंटर, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 181 महिला हेल्पलाइन नंबर इत्यादि की जानकारी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...