रांची, मार्च 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची वीमेंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से छात्राओं के बीच भाषण व पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। थीम था- सभी महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, न्याय और सक्रिय पहल। उद्देश्य छात्राओं में महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों, सामाजिक न्याय, लैंगिक समानता और उनके सशक्त और सम्मानजनक जीवन के प्रति जागरुकता विकसित करना था। प्राचार्या डॉ विनीता सिंह ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा सिर्फ सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि एक न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज की अनिवार्य शर्त है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और जागरुकता के माध्यम से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समा...