समस्तीपुर, मार्च 8 -- समस्तीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन डीएम रोशन कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिले की उन महिलाओं और छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, समाज सेवा, कला और प्रशासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। डीएम ने अपने हाथों से जिले की मेधावी छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनकी प्रगति ही जिले की असली प्रगति है। इस दौरान परिसर में आईसीडीएस, कला संस्कृति विभाग एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में बेहद आकर्षक और संदेशपरक रंगोलियां बनाई गई थीं। डीएम ने इन रंगोलियों का बारीकी से अवलोकन किया और महिला सशक्ति...