नैनीताल, फरवरी 3 -- नैनीताल, संवाददाता। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नैनीताल क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान किशोरियों को महिला सशक्तिकरण, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न जानकारियां दी गईं। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या रहीं। विभिन्न विभागों की महिला अधिकारियों ने किशोरियों से अपने अनुभव साझा किए। मुख्य वक्ता पारुल थपलियाल प्राइवेट एक्ट, संविधान के अनुच्छेद 19, पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। प्रो. लता पांडे ने सशक्तिकरण और श्रम आयुक्त मीनाक्षी भट्ट ने साइबर फ्रॉड, 112 हेल्पलाइन, महिला हेल्प डेस्क और गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गाड़िया ने किशोरियों को कौशल विकास और कॅरियर काउंसलिंग के बारे में बताया। डॉ. पल्लवी ने किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी और मह...