महिला अंडर-25 प्रदेशीय प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल की तिथियां घोषित
आगरा, जुलाई 12 -- सत्र 2026-27 में खेल विभाग प्रदेशीय अंडर-25 महिला वर्ग की प्रतियोगताएं कराएगा। प्रतियोगिताओं में आगरा मंडल की विभिन्न खेलों की टीम भी प्रतिभाग करेंगी। क्षेत्रीय खेल कार्यालय आगरा ने प्रतियोगिताओं के लिए आगरा मंडल की टीम के चयन को जिला व मंडलीय ट्रायल तिथियों की घोषणा की है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि सबसे पहले जिलास्तरीय ट्रायल होंगे। तैराकी व टेबल-टेनिस के ट्रायल 17 जुलाई, बास्केटबॉल व हैंडबॉल ट्रायल 23 जुलाई, कबड्डी व जिम्नास्टिक ट्रायल 31 जुलाई, खो-खो व वॉलीबाल ट्रायल 6 अगस्त, टेनिस व हॉकी ट्रायल 17 अगस्त व एथलेटिक्स व बैडमिंटन ट्रायल 20 अगस्त को होंगे। जिलास्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने मंडलीय ट्रायल की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। तैराक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.