बोकारो, मार्च 27 -- बोकारो। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंतर जिला अंडर 15 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बोकारो जिला टीम के गठन के लिए ओपन नेटस ट्रायल 30 मार्च को सुबह 9:30 बजे से सेक्टर 3 स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में होगा। इसकी जानकारी बोकारो जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश रंजन ने दी। बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सभी प्रमाण पत्रों की ओरिजिनल कॉपी व कीट के साथ रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...