झांसी, जुलाई 22 -- झांसी। महिला रेल कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर बुधवार को नार्थ सेंटल रेलवे एम्प्लाइज संघ (एनसीआरईएस) ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मार्च निकाला। बाद में महिला कर्मियों ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की गई। सबसे पहले पदाधिकारी और कार्यकर्ता एनसीआरईएस कार्यालय पास एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने मार्च निकाला। यूनियन के सहायक महासचिव इंद्रविजय की मौजूदगी में मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव और मंडल उपाध्यक्ष प्रिंसी सिंह तोमर के नेतृत्व में मार्च निकाला गया। प्रिंसी सिंह तोमर ने कहा कि झांसी मंडल में महिला कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इससे उनके बीच भय और रोष का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से महिला सुरक्षा के मुद्दों पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की, ताकि कर्मचारी ...