मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निगम कार्यालय में महिलाकर्मी के साथ मारपीट मामले में मेयर निर्मला साहू के तल्ख तेवर हैं। गुरुवार को उन्होंने कंप्यूटर शाखा के प्रभारी हरिनंदन को तलब किया। घटना की जानकारी लेने के साथ ही हिदायत भी दी। सोमवार को साढ़े तीन बजे दिन में शाखा प्रभारी के सामने ही घटना हुई थी। बावजूद उस समय कार्यालय में मौजूद मेयर को जानकारी नहीं दी गई। कंप्यूटर शाखा में लगा सीसीटीवी भी बंद था। इसपर मेयर ने नाराजगी जताई।साथ ही लंबे समय से एक ही जगह तैनात कर्मियों के एकाधिकार को खत्म कर कंप्यूटर के साथ ही अन्य शाखाओं में बदलाव के स्पष्ट संकेत भी दिए। यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को देनी होगी बायोमेट्रिक हाजिरी पिछले ढाई साल या अधिक समय से एक ही शाखा या पद पर जमे कर्मियों का तबादला किया जाएगा। इसको ले...