पटना, मार्च 30 -- शहर में महिलाओं के गले से चेन और कान से सोने का आभूषण छीनने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने रविवार की देर रात गांधी मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक सोने की चेन, 17 हजार 500 रुपये नगद और मोबाइल बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि उनके गिरोह में चार और सदस्य हैं। शहर के तीन थाना क्षेत्र में महिलाओं के गले से चेन और कान से सोने का आभूषण छीनने का काम करते थे। अक्सर वे दोपहर और शाम को वारदात करते थे। एसटीएफ और पटना पुलिस को सूचना मिली थी कि चेन छिनतई गिरोह के दो बदमाश गांधी मैदान के पास हैं। पुलिस ने छापामारी कर दोनों को दबोचा। गिरफ्तार बदमाश अंकित कुमार गांधी मैदान थाना क्षेत्र के हरिजन कॉलोनी का रहने वाला है तो आलोक कुमार गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर अहरा का रहने वाला है। दोनों अपने सहयोग...