सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- शोहरतगढ़। सीओ मयंक द्विवेदी ने शुक्रवार को शोहरतगढ़ के साइबर सेल व मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया। अभिलेखों की जांच कर मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लें और निस्तारित करें। उन्होंने साइबर सेल एवं मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर अभिलेखों का जायजा लिया। उन्होंने साइबर सेल में प्राप्त होने वाली शिकायतों के पंजीकरण एवं निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल प्रभाकर यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन...