महिलाओं से लूटपाट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, जून 4 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। महिलाओं से चेन और मंगलसूत्र लूटने वाले दो बदमाशों को सिहानी गेट पुलिस और सिटी जोन स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, लूट के आभूषणों को गलाने के आरोप में एक सर्राफ को भी गिरफ्तार किया गया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के अनुसार बुधवार देर रात सिहानी गेट थाना पुलिस और सिटी जोन स्वाट टीम हमदर्द चौराहे के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लोहिया नगर में महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाश क्षेत्र में आने वाले हैं। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद तीन संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि बाइक सवार दो बदमाश भागने लगे। पीछा करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.