लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई पुलिस ने महिलओं से मोबाइल लूट करने वाले शातिर बदमाश को दबोच लिया। पुलिस को आरोपी के पास से लूट के तीन मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान सुरेश पुत्र जगन्नाथ मौर्य निवासी ग्राम खसरवारा थाना बंथरा के रूप में हुई है। उसे रविवार की रात उतरेटिया रेलवे लाइन स्थित शहीद पथ अंडरपास के पास से दबोचा गया। आरोपी बंथरा क्षेत्र में एक होम्योपैथिक स्टोर पर काम करता है और पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए महिलाओं को निशाना बनाकर मोबाइल लूट की वारदात करता था। जांच में सामने आया कि 17 मार्च को सैनिक नगर तेलीबाग के पास कृतिका श्रीवास्तव से मोबाइल छीना गया था, जिसकी रिपोर्ट 29 मार्च को दर्ज हुई। उसी दिन सै...