कानपुर, अप्रैल 15 -- सचेंडी, संवाददाता। सचेंडी कस्बे में नेशनल हाईवे की सर्विस रोड के पास कंजड़ बस्ती में अवैध गांजे की बिक्री की सूचना मिली। कानपुर एसओजी और पश्चिमी जोन की सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने ड्रोन कैमरा उड़ाकर जांच की। चार महिलाएं संदिग्ध मिलीं इनकी जांच की जा रही है। बुधवार को कानपुर कमिश्नरेट की एसओजी और वेस्ट पश्चिमी जोन की संयुक्त सर्विलांस पुलिस टीम ने दोपहर बस्ती में ड्रोन कैमरा उड़ा कर संदिग्ध चार महिलाओं को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ जारी है। हालांकि अभी पकड़े गए अवैध माल की जानकारी सही से नहीं मिल पा रही है। सूत्रों के अनुसार लगभग तीन किलो गांजा बरामद किया गया है। हालांकि सचेंडी पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.