नोएडा, मार्च 20 -- नोएडा। मिशन शक्ति 5.0 के तहत नवरात्रि में सेक्टर 125 स्थित निजी विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं और स्टाफ को महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों के बारे में समझाया गया। कार्यक्रम में डीसीपी महिला सुरक्षा अनुकृति शर्मा और डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने उनसे बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम का मुख्य विषय था पॉस्को ऐक्ट 2013, यानी कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न को रोकने का कानून। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी ऑफिस, कॉलेज या संस्था में महिलाओं के साथ गलत व्यवहार या उत्पीड़न करना अपराध है। हर संस्थान में इनसे निपटने के लिए एक आंतरिक समिति बनाना जरूरी होता है, जो शिकायतों की जांच करती है और पीड़ित को न्याय दिलाने दिलाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...