रुद्रपुर, दिसम्बर 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। डीडी चौक पर महिलाओं से छेड़छाड़ करना एक युवक को भारी पड़ गया। पहले समझाने के बावजूद जब युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने पहले युवक को थप्पड़ मारे और फिर चप्पलों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम दो महिलाएं बाजार की ओर जा रही थीं। इसी दौरान डीडी चौक के पास एक मनचले युवक ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। महिलाओं ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं माना। इसके बाद महिलाओं ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना को देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन युवक की हरकतों से नाराज महिलाएं उसे सबक सिखाने पर अड़ी रहीं। इसी बीच किसी ने मा...