मुजफ्फर नगर, नवम्बर 30 -- शनिवार की शाम को फलावदा रोड पर ट्रैक्टर ट्राली से भात लेकर जा रही महिलाओं के साथ मनचले ने छेड़छाड़ की, जिसको लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हुए। घायलों का उपचार सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव जधेडी जाटान निवासी कुछ लोग परिवार के साथ ट्रैक्टर ट्राली से भात देने जा रहे थे। फलावदा रोड पर पहुंचे तो वहां से गुजर रहे कुछ युवकों ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ गाली गलौज की गई। महिलाओं के साथ हो रही अभद्रता को देखते हुए चालक ने ट्रैक्टर रोक दिया, इसी दौरान शेखपुरा निवासी कुछ युवकों ने ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। चालक के साथ हो रही मारपीट को देख रहे ट्रैक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.