बोकारो, फरवरी 4 -- नावाडीह। बेरमो अनुमंडल अंतर्गत पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार को खुद तथा एक अन्य महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने तथा पुत्र का अपहरण करने की शिकायत थाना में दी है। जिक्र किया कि रात करीब 8 बजे वह एक अन्य महिला साथी और अपने पुत्र सुभाष कुमार महतो के साथ बंशी से मेहमान नवाजी कर वापस अपने घर पेंक लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में मुंगो रंगामाटी और कोढ़ी टोला के पास थनु महतो, केशू डा, बालेश्वर महतो व फलेन्दर महतो के अलावा अन्य 10 व्यक्तियों ने घेर लिया। इनके पास धारदार हथियार भी थे। वहीं नामजद चारों ने अभद्रता की। वहीं मेरे पुत्र को अपहरण कर लेते गए। साथ ही जाते-जाते कहा कि मेरे पुत्र को जाने से मार देंगे। वहीं किसुन देव महतो ने मेरे गले से सोने की चेन भी छीन ली। मारपीट भी की गई है। इधर, बताया गया कि अपहरण...