भदोही, दिसम्बर 10 -- भदोही, संवाददाता। गोपीगंज थाना क्षेत्र के छतमीखास गांव में महिलाओं के साथ मारपीट एवं आभूषण लूटने की घटना हुई है। पुलिस ने मामले में 12 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। गांव निवासी धर्मवीर यादव ने तहरीर में कहा कि उनके पड़ोसी दबंग किस्म के हैं। बड़े भाई राजेंद्र कुमार यादव सीआरपीएफ में नौकरी करते थे। इन दिनों उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। ऐसे में नौकरी छोड़ दिया। पड़ोसियों ने जमीन कब्जा करने की नियत से छह दिसंबर को घर पर चढ़कर आए। इस दौरान महिलाओं के साथ मारपीट किया। इतना ही नहीं, सोने की चेन, मंगलसूत्र, हार समेत लाखों रुपये के आभूषण को लूट लिया। मामले से यूपी-112 को अवगत कराया गया था। लेकिन प्रकरण में कोई सुनवाई ना होने पर मंगलवार को तहरीर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक श...