अंबेडकर नगर, अप्रैल 6 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विकास खंड जलालपुर के परुइया आश्रम स्थित बाबा बरुआ दास पीजी कालेज में जन शिक्षण केन्द्र कुटियवा के तत्वावधान में कोतवाली जलालपुर की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के सावित्रीबाई फुले नारी संघ की महिला लीडरों तथा कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के उपप्राचार्य डॉ पवन कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ सुरक्षा और जागरूकता की जानकारी भी युवाओं के लिए आवश्यक है। जन शिक्षण केन्द्र की सचिव पुष्पा पाल ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं को आत्मविश्वास और अधिकारों की जानकारी देने का एक सशक्त माध्यम है। जब महिलाएं अपने अधिकारों, कानून एवं सुरक्षा से जुड़े ...