बलरामपुर, नवम्बर 23 -- बलरामपुर संवाददाता। एसपी विकास कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उनके सशक्तिकरण के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में महिला बीट अधिकारियों और महिला पुलिस कर्मियों ने स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसी महत्वपूर्ण सेवा नम्बरों की जानकारी दी गई। इसके अलावा, महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला अधिकारों और कानूनी प्रावध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.