सुल्तानपुर, अप्रैल 5 -- दोस्तपुर, संवाददाता। मिशन शक्ति के दूसरे चरण में दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में रविवार को पुलिस ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम महिला कांस्टेबल रिंकू गुप्ता एवं भावना यादव के नेतृत्व में हुआ। जिसमें 1090, 1076, 108, 1098 व 181 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और जरूरत पड़ने पर इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने महिलाओं को हर समय सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद उपलब्ध कराने की बात कही। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सजग बनाना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...