देवरिया, मई 3 -- देवरिया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं शक्ति दीदी अभियान तहत जागरूक किया गया। मिशन शक्ति की थाना लार की टीम ने कस्बा में महिलाओं व बालिकाओं को पंपलेट वितरित किया।सदर कोतवाली की टीम ने कोतवाली चौराहा, गरुड़पार काली मंदिर, परमार्थी पोखरा पर महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया। इसी तरह अन्य थानों की टीमों ने सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के साथ पंपलेट वितरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...