बाराबंकी, मार्च 25 -- बाराबंकी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार को स्थानीय रिजर्व पुलिस लाइन में रन फार इंपावरमेंट दौड़ का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मिशन शक्ति .5 अभियान का उद्देश्य महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने का वातावरण उपलब्ध कराना है। किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा नजदीकी थाना/चौकी को दें। महिला स्वावलंबन से ही वास्तविक सशक्तिकरण संभव है। इसके पूर्व रन फॉर इम्पावरमेंट" दौड़ रिजर्व पुलिस लाइन बाराबंकी से प्रारम्भ होकर पुलिस लाइन चौराहा होते हुए वापस पुन: पुलिस लाइन में समाप्त हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.