मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को महिलाओं व बच्चों के अधिकार को लेकर जीविका दीदियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद ने की। पैनल अधिवक्ता सपना सिंह एवं पार विधिक स्वयंसेवक वंदना कुमारी इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...