बोकारो, मार्च 9 -- बेरमो, प्रतिनिधि। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कल कराटे स्कूल झारखण्ड शाखा के द्वारा रविवार को बोकारो थर्मल क्लब में महिलाओं व युवतियों के लिए कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। गोमिया, पेटरवार व कसमार सहित अन्य जगहों से महिलाओं व युवतियों-बालिकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षक पायल कुमारी ने बताया कि कराटे का प्रशिक्षण महिलाओं के लिए वरदान है। आत्मरक्षा के लिए सभी को कराटे सीखना चाहिए। कराटे के क्षेत्र में अपना नाम रोशन भी कर सकते हैं। मुख्य प्रशिक्षक सेंसई महादेव गोप ने सभी छात्र छात्राओं को कराटे जरूर सीखने की बात कही। पूजा प्रमाणिक, नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, जयाश्री सेन, डोली कुमारी, विक्रम कुमार, राजेश रविदास आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...