लखनऊ, दिसम्बर 17 -- लखनऊ, संवाददाता। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की ओर से निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी के सफायर सुइट में इमोशनल बर्नआउट से इमोशनल बैलेंस तक, आज की महिलाओं के लिए एनर्जी टूल्स विषय पर टॉक सेशन का आयोजन किया गया। यहां लाइफ कोच व टैरो एक्सपर्ट काव्यल सेडानी ने इमोशनल हीलिंग और एनर्जी एलाइनमेंट पर बात की। महिलाओं को संतुलन और आंतरिक सद्भाव बहाल करने में मदद करने के व्यावहारिक टूल्स बताए। सेशन की कल्पना फिक्की फ्लो लखनऊ की चेयरपर्सन वंदिता अग्रवाल ने की। अनीशा खन्ना जैन की ओर से संचालित कार्यक्रम की इवेंट इवेंट चेयर तान्या साहनी रहीं। काव्याल सेडानी ने महिलाओं से कहा कि अपनी प्रतिभा दुनिया को दिखाओ, बहुत से लोग शानदार कार्य कर रहे हैं। कोई डिजाइनिंग ज्वैलरी, कोई कपड़ा डिजाइनिंग तो, कोई एक्सीलेंट खाना बनाने में एक्सपर्ट है। कोई टीचर ह...